खेलकूद | विद्या भारती विदर्भ
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान 📍 विदर्भ प्रांत  |  📞 +91 94231 48771
🏆

खेलकूद प्रतियोगिता

SGFI संबद्धित खेलकूद प्रतियोगिताएं — प्रांत, क्षेत्र एवं अखिल भारतीय स्तर तक

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्धित (Affiliated) है तथा विद्या भारती को राज्य स्तर प्राप्त हुआ है। विद्या भारती स्वयं की नागपुर महानगर, प्रांत, क्षेत्र एवं अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है।

विदर्भ प्रांत में गत 15 वर्षों से प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। स्व. उषाताई टेमुर्णीकर स्मृति चषक विद्यालय को दिया जाता है। हॉलीबॉल, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल, कबड्डी, खो-खो के साथ-साथ मैदानी खेलों की (एथलेटिक्स) प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रांत स्तर पर होता है।

नियमावली संबंधित जानकारी

विदर्भ की प्रतियोगिताओं में संबद्धित विद्यालयों (Affiliated Schools) के छात्र ही सहभाग ले सकते हैं।

प्रांत की प्रतियोगिताओं का आयोजन अखिल भारतीय नियमावली के अनुरूप होता है। आयुगट, वजन आदि के नियम केंद्र से निर्देशित होते हैं जिसे विद्या भारती खेल परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

🏅 विदर्भ की उपलब्धियां

SGFI राष्ट्रीय स्तर पर विदर्भ के छात्रों की सफलताएं

🥈

राष्ट्रीय स्तर पर रौप्य पदक (2019-20)

65 वीं SGFI स्पर्धा — नागपुर की सरस्वती शिशु मंदिर प्रसाद नगर की छात्रा कु. उर्वशी राजेश हरीनखेडे ने U14, Girls समूह में तॉयकोण्डो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रौप्य पदक प्राप्त किया।

🥉

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक (2022-23)

66 वीं SGFI स्पर्धा — भोपाल — नागपुर की पं. बच्छराज व्यास विद्यालय व कनिष्ठ विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा कु. भव्यश्री विश्वेश्वर महल्ले ने U19, Girls के 3000 M दौड प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में सहभाग लेने के लिए

आवेदन पत्र विद्यालय के अधिकृत पंजीकृत ई-मेल से ही स्वीकारा जाएगा।

विदर्भ प्रांत के संबद्धित विद्यालयों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजना होगा। आयुगट एवं वजन संबंधी नियम अखिल भारतीय नियमावली अनुसार लागू होंगे।

📞

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

श्री. जितेंद्र घोरदडेकर — प्रांत खेलकूद संयोजक

📱 98230 16521

✅ लिंक कॉपी झाली!