विदर्भ में संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रतिवर्ष कक्षा 3री से 9वीं के बालकों के लिए आयोजित की जाती है। कोई भी विद्यालय इस परीक्षा में सहभागी हो सकता है।
इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति, धर्म, इतिहास, पर्व, तीर्थ स्थलों, पवित्र नदियां – पर्वतों एवं राष्ट्रीय महापुरुषों के बारे में जानकारी अत्यंत रोचक एवं सहज पद्धति से दी जाती है। भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय एकता को पुष्पित एवं पल्लवित करने के लिए यह योजना पोषक सिद्ध हो रही है।
परीक्षा के लिए छात्रों को साहित्य वितरित किया जाता है। परीक्षा का वार्षिक कार्यक्रम घोषित किया जाता है। इन्हीं पुस्तकों के आधार पर प्रश्न मंच भी आयोजित किया जाता है।
परीक्षा की भूमिका
संस्कृति ज्ञान परीक्षा एक ऐसा उपक्रम है जिसे देशभर के अनेक विद्यालयों में सन 1980 से विद्या भारती बड़े पैमाने पर चला रही है। विश्व के सभी देश अपनी संस्कृति, परंपरा, जीवन-मूल्यों और महान व्यक्तियों के आदर्शों को भावी पीढ़ी में शिक्षा के माध्यम से रुजाने का प्रयास करते हैं।
भारत की महान आध्यात्मिक संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं, जीवन-मूल्य तथा महापुरुषों के आदर्श, उनकी जीवन-गाथाएं और यहां की ज्ञान-गंगा — हमारे देश ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व की श्रेष्ठ धरोहर है। इनका परिचय विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान के पाठ्यक्रम के साथ कराया जाए तो विदेशी संस्कृति के अंधानुकरण की प्रवृत्ति में इष्ट परिवर्तन लाकर राष्ट्राभिमान जागृत किया जा सकता है — यह हमारी दृढ़ श्रद्धा है।
समृद्ध एवं विविधताओं से सजी भारतीय परंपराओं का पाइक बनने की पात्रता विद्यार्थियों में आए, इस उद्देश्य से विद्या भारती की ओर से विदर्भ में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन पिछले 28 वर्षों से किया जा रहा है। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष देशभर से लगभग 30 लाख तथा महाराष्ट्र से 1 लाख विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं।
यह परीक्षा मूल्य शिक्षण के अंतर्गत ली जा सकती है तथा रिक्त कालखंड में इस परीक्षा का पाठ्यक्रम पढ़ाया जा सकता है। अतः आपके विद्यालय के अधिकाधिक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में सम्मिलित कराने की विनती है।
💰 परीक्षा शुल्क एवं नियम
- पुस्तक खर्च (प्रति विद्यार्थी):₹50/-
- विद्या भारती कार्यालयाला पाठवावे:₹45/-
- शाळेने ठेवावे (पर्यवेक्षक, टपाल इ.):₹5/-
- विद्यार्थी संख्या अंतिम तारीख:10 सप्टेंबर 2024
- रक्कम भरणा:ऑनलाइन
संस्कृति ज्ञान परीक्षा संबंधी दस्तावेज़
परीक्षा संबंधी सर्व माहिती यहाँ से डाउनलोड करें
आपला विश्वासू,
श्री. मंगेश पाठक
मंत्री, विद्या भारती विदर्भ