विदर्भ में कार्य करते हुए समान विचारधारा वाले संगठनों एवं विद्यालयों को संबद्धता दी जाती है। जो संस्थान और विद्यालय विद्या भारती विदर्भ से संबद्ध होना चाहते हैं, उन्हें संबद्धता नियमों और उसकी भूमिका को समझना चाहिए। इसके लिए संबद्धता नियमावली और उसकी भूमिका को डाउनलोड करना होगा।
संपूर्ण नियमावली पढ़ने के बाद ही अपने संस्था के कार्यकारी मंडल की सभा में इस पर चर्चा की जानी चाहिए और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जानी चाहिए।
संबद्धता की भूमिका
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान संपूर्ण भारत में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला अग्रणी संगठन है तथा भारत वर्ष के सभी प्रांतों में विभिन्न समितियों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 13000 से अधिक औपचारिक विद्यालय और सेवा बस्ती तथा दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र, जनजातीय क्षेत्र एवं तटवर्ती क्षेत्र में लगभग 11000 संस्कार केंद्र और एकल विद्यालय अनौपचारिक विद्यालय के स्वरूप में संचालित कर रही हैं।
"विद्या भारती विदर्भ" संस्था विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्धित है। यह संस्था पश्चिम क्षेत्र में गत 19 वर्षों से शैक्षिक क्षेत्र में कार्यरत है।
शैक्षिक सहाय्यता के 6 प्रमुख प्रकार
संबद्धित संस्था / विद्यालयों को दी जाने वाली सहाय्यता
विभिन्न प्रशिक्षण वर्ग
शैक्षिक गुणवत्ता विकास के लिए आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण वर्ग जैसे कि शिक्षा संस्था संचालक वर्ग, आचार्य प्रशिक्षण वर्ग, आधारभूत विषयों के प्रशिक्षण वर्ग, वैदिक गणित प्रशिक्षण वर्ग, विभिन्न सम्मेलन, कार्यशालाएं इ. शैक्षिक तथा संगठनात्मक आयोजनों में संस्था / विद्यालयों को या उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित करेगी।
तज्ञ मार्गदर्शकों की योजना
संस्था या विद्यालयों की आवश्यकता अनुसार विशेष विषयों के प्रशिक्षण के लिए तज्ञ मार्गदर्शकों की योजना करना।
साधारण सभा सदस्यता
अखिल भारतीय संगठन से जुड़ने के लिए तथा शैक्षिक सहाय्यता प्रदान करने के लिए संस्था प्रतिनिधि विद्या भारती विदर्भ की साधारण सभा का सदस्य रहेगा। उसे मतदान अधिकार नहीं रहेगा।
3 उपक्रमों के सुझाव
विद्या भारती तथा शिक्षा संस्था का दृढ़ परिचय होने की दृष्टि से विद्या भारती प्रतिवर्ष संस्था या विद्यालय को 3 उपक्रमों के सुझाव देकर उसके सफल आयोजन में सहाय्यता करेगी।
खेलकूद एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाएं
School Games Federation of India (SGFI) से विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की संबद्धता है। विद्या भारती विदर्भ से संबद्धित विद्यालयों के छात्र विद्या भारती की यंत्रणा से अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकते हैं।
मार्गदर्शन
विद्या भारती विदर्भद्वारा संस्था या विद्यालय विकास की दृष्टि से आवश्यक मार्गदर्शन भी होगा।
संबद्धता संबंधी दस्तावेज़
संबद्धता प्रक्रिया के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज़ यहाँ से डाउनलोड करें